एक करोड़ रुपये के लिए KBC में अब तक पूछे गये है यह सवाल – क्या आपको पता है
कौन बनेगा करोड़पति अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किये गए भारतीय टेलीविजन के कुछ सबसे बड़े गेम शो में से एक है। इस कार्यक्रम ने न केवल प्रतियोगियों को करोड़ों रूपये जीतने का अवसर दिया बल्कि देखने वालो को भी ज्ञान के साथ एक अलग ही रोमांच का एहसास कराया| इसमें सबसे बड़ा योगदान अमिताभ बच्चन जैसी सख्शियत का रहा जिनकी दमदार आवाज़ और प्रेजेंटेशन सबको आकर्षित कर देती है| क्या आपको पता है एक करोड़ रुपये के लिए KBC में अब तक पूछे गये सवाल? आइए जाने कुछ ऐसे सवाल जिसके सही जवाब ने आम आदमी की जिंदगी बदलदी | हर साल की तरह इस साल भी KBC इंडिया के सुपरस्टार मिस्टर अमिताभ बच्चन ही होस्ट करेंगे |
KBC के आठवे सीजन बाद आ रहा है KBC सीजन 9, जिसकी जीतने वाली राशि 7 करोड़ है| अधिकतम 15 सवाल इस गेम शो में पूछे जाते है, जो कि 1000 से 1 करोड़ रूपए और मदद के लिए कुछ लाइफलाइन से शुरू होता है। जो प्रतियोगी 1 करोड़ रुपये की राशी जीत लेगा वो 7 करोड़ के जैकपोट राउंड की राशी के लिए खेल पाएगा | आइए जाने कुछ ऐसे सवाल जो इस भारी राशी के लिए पूछे गये थे|
एक करोड़ रुपए के लिए KBC में अब तक पूछे गये है यह सवाल
1. हर्षवर्धन नवथा: 1 करोड़ की राशी के लिए पूछा गया प्रश्न
सवाल: किस संधि में संसद की कार्यवाही में भाग लेने की अनुमति है?
- सॉलिसिटर जनरल
- अटॉर्नी जनरल
- कैबिनेट सचिव
- चीफ जस्टिस
जवाब: अटॉर्नी जनरल
2. गणेश शिंदे: 1 करोड़ की राशी के लिए पूछा गया प्रश्न
सवाल: भारत में यूरोपीय औपनिवेशिक शक्तियों द्वारा इन मे से किन किलों का निर्माण नहीं किया गया था?
- फोर्ट डेन्सबोर्ग
- फोर्ट नाडेन
- फोर्ट चामब्रय
- फोर्ट सांता केथेरिना
जवाब: फोर्ट चामब्रय
3. सुशील कुमार: 5 करोड़ की राशी के लिए पूछा गया प्रश्न
सवाल: 18 अक्टूबर 1868 में ब्रिटिश साम्राज्यों को निकोबार द्वीप समूह के अधिकारों को बेचकर भारत में किस औपनिवेशिक शक्ति ने अपनी भागीदारी समाप्त कर दी?
- बेल्जियम
- इटली
- डेनमार्क
- फ्रांस
जवाब: डेनमार्क
4. सुनीत कौर साहनी: 5 करोड़ की राशी के लिए पूछा गया प्रश्न
सवाल: विश्व की दूसरी सबसे ऊँचे पर्वत K 2 शिखर पर चढ़ने वाली पहली महिला कौन थी?
- जंको टैबेई
- वांडा रटकिविश
- तामा वताबे
- चांतल मौडित
जवाब: वांडा रटकिविश
5. प्रशांत बेटर : 5 करोड़ की राशी के लिए पुचा गया प्रश्न
सवाल: 1978 मे अंटार्कटिका महाद्वीप में पैदा होने वाला पहला व्यक्ति कौन बना?
- एमिलियो पाल्मा
- जेम्स वुडेल
- जेम्स विड्डेल
- चार्ल्स विल्क्स
जवाब: एमिलियो पाल्मा
6. नरूला र सार्थक नर अचिन: 7 करोड़ की राशी के लिए पुचा गया प्रश्न
सवाल: सूरत में रहने वाले पहले ब्रिटिश व्यापारी जहाज ‘हेक्टर’ को किसने भारत में आने कि आज्ञा दी थी?
- पॉल कैनिंग
- विलियम हॉकिन्स
- थॉमस रॉ
- जेम्स लैंकस्टर
जवाब: विलियम हॉकिन्स
7. रवि सैनी: 1 करोड़ की राशी के लिए पूछा गया प्रश्न
सवाल: 1992 में, राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले खिलाडी कौन बने?
- विश्वनाथन आनंद
- सचिन तेंदुलकर
- गीत सेठी
- लिएंडर पेस
जवाब: विश्वनाथन आनंद
8. प्रशांत बतर: 1 करोड़ की राशी के लिए पूछा गया प्रश्न
सवाल: इनमें से कौन सा व्यक्ति अपने देश के पहले राष्ट्रपति थे?
- चंद्रिका कुमारतुंगा
- राम बराक यादव
- हामिद करजई
- बेगम खालिदा जिया
जवाब: राम बराक यादव
9. सुनीत कौर साहनी: 1 करोड़ की राशी के लिए पूछा गया प्रश्न
सवाल: डॉ सुभाष मुखर्जी द्वारा आईवीएफ तकनीक के जरिये भारत की पहली टेस्ट ट्यूब बेबी का नाम क्या है?
- लक्ष्मी
- सरस्वती
- काली
- दुर्गा
जवाब: दुर्गा
10. अचिन और सार्थक: 1 करोड़ की राशी के लिए पूछा गया प्रश्न
सवाल: दुनिया में पहली आधिकारिक एयरमेल सेवा के साथ, भारत में हुई पहली वाणिज्यिक नागरिक उड्डयन उड़ान किसने संचालित की थी?
- नेविल विन्सेन्ट
- जे आर डी टाटा
- हेनरी पेक्केट
- मौरिस गुइलॉक्स
जवाब: हेनरी पेक्केट
केबीसी का पहला सीजन वर्ष 2000 में जॅकपॉट मूल्य 1 करोड़ रुपये के साथ प्रारंभ किया गया था और वर्ष 2005-2007 में शो मे दी गयी राशि को 2 करोड़ तक दोगुना कर दिया था| जेसे-जेसे शो की टी.र.पी. बढती गयी वेसे-वेसे प्राइस मनी मे काफी वृद्धि आई| वर्ष 2013 में राशि में भारी वृद्धि हुई जो कि 7 करोड़ थी. हर्षवर्धन नवथा 1 करोड़ रुपये की राशी जीत के शो के पहले विनर बने. 19 अक्तूबर 2000 को उन्होंने 1 करोड़ रुपये जीतने के लिए सभी 15 सवालों का जवाब दिया। वही शो मैं आए ट्विन प्रतियोगिताओं में अचिंन और सार्थक नरुला 7 करोड़ जीत कर शो के सबसे बड़ा विजेता बने| वही सुनीमेत कौर साहनी पहली महिला हैं, जिन्होंने कौन बनेगा करोड़पति के इतिहास में 5 करोड़ रूपये जीते।