जारी हुई देश के फर्जी बाबाओं की लिस्ट | आसाराम, राम रहीम, राधे माँ सहित 14 बाबा है फर्जी
जारी हुई देश के फर्जी बाबाओं की लिस्ट
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने एक ऐसी लिस्ट जारी करी है जिसमे 14 फर्जी बाबाओं का जिक्र किया गया है| इलाहाबाद में की गयी अखाड़ा परिषद के कार्यकारिणी की बैठक, जिसमे अनेक प्रसिद्ध बाबाओं के नाम एक लिस्ट मे जारी किए गये| इस लिस्ट मे आसाराम, सचिदानंद गिरी, राधे मां, रामपाल, गुरमीत राम रहीम, निर्मल बाबा, ओम बाबा, इच्छाधारी भीमानंद, शिवाय बाबा, नारायण साईं, बृहस्पति गिरि, मलकान गिरि, स्वामी असीमानंद और खुशी मुनि के नाम शामिल हैं| आइए जानें अखाड़ा परिषद ने किन कारणों से इन बाबाओ को किया फर्जी घोषित?
यह है कुछ मशहूर बाबा जो किए गये है फर्जी घोषित
आसाराम
आसाराम उन बाबाओ मे से एक है जिन्होंने धर्म को बस एक पैसा कमाने का साधन बना रखा था| वह धर्म का सहारा लेकर अरब पति बन चुके है| आसाराम ने अपना साम्राज्य गुजरात के अहमदाबाद से खड़ा किया| ये बाबा साल 2013 से रेप के आरोप में जेल में कैद हैं| इन पर आरोप है की आशीर्वाद देने के बहाने से ये नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण और बलात्कार करते थे|
राधे मां
राधे मां वे महिला है जो खुद की देवी का अवतार बताती है| इनका विवादों से काफी गहरा नाता है| ये भक्तों की गोद में बैठती है और उनसे पैसे ठगती है| महज 10वीं तक पढ़ी राधे मां ने 17 साल की नाबालिक उम्र में शादी कर ली थी| सुखविंदर कौर उर्फ़ राधे मां के पति की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी और इसी दोरान सुखविंदर कौर ने मुंबई में दूसरे के घरों में काम करना शुरू किया| कुछ साल पहले इन्होंने खुद को देवी का अवतार घोषित कर दिया था| राधे मां पर खुदकुशी के लिए उकसाने जैसे गंभीर अपराध लगाये गये है|
पढ़े पूरी खबर: कोर्ट के इस फरमान के बाद बड़ी राधे माँ की मुश्किलें, हो सकती है कारवाई
सचिदानंद गिरी
यह है एक ऐसे बाबा जिन्होंने नोएडा और गाजियाबाद में रियल एस्टेट के साथ बीयर बार-पब जैसे कारोबार को छोड़ के धर्म से पैसे बनाने शुरू किए| सचिन दत्ता उर्फ सचिदानंद अचानक पर आरोप यह है की वे धोखे से निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर बने है| सचिदानंद गिरी के दीक्षा दिलाने के अवसर पर इनका हेलीकॉप्टर से फूल बरसा कर स्वागत किया गया था अथवा इस अवसर पर सपा सरकार के कद्दावर मंत्री शिवपाल सिंह यादव भी शामिल थे|
गुरमीत राम रहीम
गुरमीत राम रहीम डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा है| हाल ही में रेप के मामले में इन्हें 20 साल की सजा सुनाई गयी है| गुरमीत राम रहीम 1990 में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख घोषित हुए| कमाल की बात है कि खुद को रुपहले पर्दे पर चर्चित करने के लिए इन्होने फिल्मों में भी काम किया है जो की इन्होने खुद ही बनाई है| रेप केस के अलावा इन पर पत्रकार और सेवादार की हत्या के गंभीर मामले में भी आरोप लगाया गया है|
जरुर जाने: गुरमीत राम रहीम की 10 ख़ास बाते जानिये
ओम बाबा
इंडियन रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ मे भाग ले चुके ओम बाबा अपनी बेहुदा हरकतों और न्यूज चैनल पर बहस के दौरान मारपीट करने की वजह से सुर्खियों में आए| बता दे की ओम बाबा टाडा आर्म्स एक्ट केस के चलते पांच साल जेल की सजा भुगत चुके हैं| 1972 मे साधु बने ओम बाबा पर चोरी, ठगी जैसे आरोप हैं|
निर्मल बाबा
निर्मल बाबा टीवी चैनलों के जरिये लोकप्रिय बने| ये बाबा ऊटपटांग उपाय बताकर लोगों की समस्याएं दूर करते है| इन्होने इंजीनियरिंग की पढ़ाई करी हुई है और और इनपर संपत्ति समेत कई मामले दर्ज हैं| झारखंड के वरिष्ठ राजनेता इंदर सिंह नामधारी बताते है की निर्मल बाबा उनके रिश्तेदार हैं|
भीमानंद महाराज
भीमानंद महाराज दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में गार्ड की नौकरी करते थे| वेह अचानक से बाबा बन गये थे और 12 साल की उम्र मे करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन गये थे| शिव मूरत द्विवेदी उफ्र भीमानंद महाराज सेक्स रैकेट चलाने और चीटिंग करने के आरोप में जेल जा चुके हैं| उनका मानना है की वे साईं बाबा का अवतार है|
ये भी पढ़े: बिना VISA के भी आप विदेश घूम सकते है – यह देश जहाँ इंडियंस को नहीं है वीज़ा की जरुरत
असीमानंद
पश्चिम बंगाल के हुगली के रहने वाले बाबा, असीमानंद का असली नाम नब कुमार है| इन्होंने शबरी माता का मंदिर बनवाया और साथ ही शबरी धाम स्थापित किया| माना जाता है की यह 2007 में हुए विस्फोट मामले में शामिल थे| 19 नवंबर 2010 को स्वामी असीमानंद अजमेर, हैदराबाद और समझौता एक्सप्रेस विस्फोट मामलों में गिरफ्तार किए गये|
बृहस्पति गिरि
अलखनाथ ट्रस्ट के उत्तर प्रदेश मे कई मंदिर हैं और बृहस्पति गिरि पर आरोप लगाया गया है कि इन्होंने जालसाजी से इन मंदिरों पर अधिकार हासिल करने की कोशिश की थी| बृहस्पति गिरि पर अलखनाथ ट्रस्ट के पूर्व महंत धर्म गिरि की हत्या होने का आरोप लाया गया है|
नारायण साईं
नारायण साईं आसाराम के बेटे है जो खुद को महंत घोषित कर चुका है| नारायण साईं पर यौन शोषण और हत्या के गम्भीर आरोप लग चुके है| ये भी लंबे समय तक जेल की सलाखों के पीछे रह चुके है|
रामपाल
जानिये: सिर्फ राम रहीम नहीं बल्कि ये गुरु भी विवादास्पद में है
रामपाल स्वयं को भगवान बताते है| रामपाल हरियाणा सरकार के सिंचाई विभाग में जूनियर इंजीनियर रह चुके है| रामपाल ने स्वामी रामदेवानंद महाराज के शिष्य बनने के बाद नौकरी छोड़दी थी और प्रवचन देना शुरू किया था| वे बाद मे कबीर पंथ को मानने लगे थे और अपने अनुयायी बनाने में जुट गए| इस ढोंगी बाबा के खिलाफ देशद्रोह जैसे संगीन अपराध के लिए मुकदमा दर्ज है. सन 2006 में इनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ था|