ये है दुनिया का सबसे छोटा देश जिसमे रहते है सिर्फ 27 लोग
आइए जाने हैरान कर देने वाले एसे देश के बारे में जिसमे रहने वाले लोगो की जनसँख्या कुल 27 है| जी हाँ, इतनी कम जनसँख्या वाला यह देश इंग्लैंड के पास स्थित है, इस दुनिया के सबसे छोटे देश का नाम सीलैंड है| यह देश इंग्लैंड के सफोल्क समुद्री तट से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है| इस देश का निर्माण खंडहर हो चुके समुद्री किले पर किया गया है जिसे ब्रिटेन ने दूसरे वर्ल्ड वॉर के दौरान बनाया था| वर्ल्ड वॉर के बाद इसे खाली कर दिया गया था क्युकि यहाँ रहना भी अपने आप मे बड़ी चुनोती है|
सीलैंड देश की कुछ अनसुनी बाते
माइक्रो नेशन कहलाने वाले इस देश पर अलग-अलग लोगों ने हुकूमत की| बता दे की 9 अक्टूबर 2012 को रॉय बेट्स नामक व्यक्ति ने खुद को इस देश का प्रिंस घोषित करा था| रॉय बेट्स की मृत्यु के बाद उनके बेटे माइकल इस देश पर हुकूमत करते है| इस छोटे से देश को इंटरनेशनल मान्यता नहीं मिली हुई है| माइक्रो नेशन का क्षेत्रफल कुल 250 मीटर (0.25 किलोमीटर) है| इस देश को अनेक नामो से जाना जाता है जिसमे रफ फोर्ट नाम भी शामिल है|
जरूर पढ़िए: एक ऐसा गाँव, जहाँ मनुष्ये खाना तो म्यांमार में खाता है पर सोता भारत में है
कैसे चलती है अर्थव्यवस्था
सीलैंड का क्षेत्रफल काफी कम होने कि वजह से इस देश के नागरिको के पास आजीविका का कोई साधन नहीं है| इस देश के बारे मे जब लोगो को इन्टरनेट के ज़रिये पता चला तो उन्होंने खूब डोनेशन देकर यहाँ रहने वाले लोगो की सहायता की| फेसबुक पर इस देश का खुद का एक पेज प्रिंसिपैलिटी ऑफ सीलैंड के नाम से बना हुआ है| आपको यह जानकर हैरानी होगी कि, इस पेज पर लगभग 92 हजार लोगों ने लाइक किया है। अर्थात इस देश की आमदनी का टूरिस्ट ट्रेवल भी एक ज़रिया है| इस छोटे देश की सैर पर भारी संख्या मे टूरिस्ट भी पहुंच रहे हैं।
जानिये यहाँ: पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन कैसे लागू करे
नहीं मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता
जरूर पढ़े:
इस देश को अभी तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता नहीं मिल पाई है| मान्यता प्राप्त दुनिया का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है जिसका क्षेत्रफल 0.44 वर्ग किलोमीटर नापा गया है| वेटिकन सिटी की जनसंख्या 800 है परन्तु इसमें काम करने वाले लोगों की संख्या 1000 है। अर्थात इस देश में आकर्षित करने वाली इमारतें भी हैं|