यह है एप्पल मोबाइल के आधे सेब वाले लोगो के पीछे की कहानी – जानने के लिए पढ़े पूरी खबर
यह है एप्पल मोबाइल के आधे सेब वाले लोगो के पीछे की कहानी
आज मोबाइल फ़ोन सबकी ज़रुरत बन गया है, मोबाइल की मदद से कोई भी बड़े से बड़ा काम घर बैठे बैठे हो जाता है| समय के साथ साथ मोबाइल फ़ोन की टेक्नोलॉजी भी बहुत तेज़ी से बढ़ रही है| स्मार्ट फ़ोन के जरिये आप कोई भी फोटो या गाना एक जगह से दूसरी जगह भेज सकते है| इतना ही नही आप घर बैठे दुसरे देश में विडियो कालिंग भी कर सकते है| किसी फिल्म की टिकेट बुक करनी हो या कोई भी चीज़ खर्दीनी हो ये सब एक स्मार्ट फ़ोन के लिए बहुत छोटी सी बात है|
वैसे तो आज कल स्मार्ट फ़ोन सभी के पास है लेकिन जो लोग एप्पल आइफोन इस्तेमाल कर रहे है उनका एक अलग ही स्टेटस है| आइफोन दुनिया के सबसे महंगे फ़ोनों में से एक है| आइफोन का डिजाईन और उसकी क्वालिटी उसे बाकी फ़ोनों से अलग बनाती है| एप्पल के फ़ोन जितने भी महंगे क्यों न हो तब भी लोग इसे खरीदना पसंद करते है| एप्पल के फ़ोन के पीछे उसका लोगो जो एक खाये हुये सेब का है| इसके पीछे भी एक कहानी है जो की बहुत कम लोगो को पता होगी, तो आइये जानते है इसके पीछे की कहानी|
आधे सेब के लोगो की कहानी
एलन मैथीसन ट्यूरिंग इंग्लैंड के एक कंप्यूटर साइंटिस्ट थे जिनका नाम बहुत ही कम लोगो ने सुना होगा| उन्होंने ही कंप्यूटर की नीव रखी थी, हम सब उन्ही की वजह से आज कंप्यूटर का उपयोग कर प् रहे है| एप्पल के लोगो के पीछे एलन ट्यूरिंग का नाम बताया जाता है, एलन ने दुसरे विश्व युद्ध के दोरान ब्रिटेन की काफी मदद की थी| उन्होंने “ट्यूरिंग मशीन” का आविष्कार किया था जिसकी वजह से जर्मनी की मशीन एनिग्मा के कोड को तोडा गया था|
जरूर पढ़िए: अगर नहीं किया यह काम तो बहुत जल्द बंद हो जायेगा आपके मोबाइल का सिम कार्ड
एलन का सबसे बड़ा जुर्म था की वो एक होमोसेक्शुअल थे, इसी वजह से किसी ने भी उनके साथ कभी अच्छा व्यवहार नही किया| ब्रिटेन सरकार ने उनपे बहुत जुल्म किये, उन्हें हॉर्मोन के इंजेक्शन दिए गये| ट्यूरिंग का जीवन बहुत ही बत्तर कर दिया गया, उन्हें इंजेक्शन के लिए मजबूर किया जाता था| जिसकी वजह से उनकी तबियत काफी ख़राब रहती थी और एक दिन वो अपने घर में मृत पाए गए| जब उनके घर की तलाशी ली गयी तो उनके मृत शरीर के पास एक खाया हुआ सेब मिला|
जानिये यहां: यह है भारत की सबसे अमीर लड़की, नेट वर्थ जान कर हैरान रह जायेगे आप
कुछ लोग कहते है की एप्पल ने अपने लोगो के ज़रिये एलन ट्यूरिंग को श्रद्धांजलि दी है| हालांकि एप्पल कंपनी के काफी लोग इस बात से इंकार करते है की उनके लोगो के पीछे एलन की कहानी है| अगर आप एलन ट्यूरिंग के बारे में और जानना चाहते है तो “द इमिटेशन गेम” फिल्म ज़रूर देखें। इस फिल्म के जरिये आप जान पायंगे की उन्होंने अपनी ज़िन्दगी में कितना संग्घर्ष किया और कैसे उन्होंने अपने देश की मदद की|